तपोनिधि
श्री लाल बहादुर शास्त्री
दो अक्तूबर ने दिए हमें, श्री लाल बहादुर औ गांधी
निश्चय ही दोनों महापुरुष, जन-नायक, मानवतावादी
उत्तर-अधिकारी
नेहरु का, जो दिय किया नूतन मस्ती I
जय
हो उस लाल बहादुर की I
जय
हो उस लाल बहादुर की II (1)
वह “असहयोग आन्दोलन” था, या “भारत छोड़ो आन्दोलन”
प्रति गुरु गम्भीर मोर्चे पर थी दर्शनीय उसकी
धडकन
कर
ग्यारह बार जेल-यात्रा, जिसने निज निष्ठा लहरा दी I
जय
हो उस लाल बहादुर की I
जय
हो उस लाल बहादुर की II (2)
जिसका बचपन अति कष्टपूर्ण, यौवन दरिद्रता में बीता
अत्युच्च मनोबल के बल पर, जिसने संग्रामों को
जीता
पग पग
जिसकी प्रेरिका शक्ति, ‘गीता’ थी या ‘मैडम क्यूरी’ I
जय हो उस लाल बहादुर की I
जय
हो उस लाल बहादुर की II (3)
वह “जय जवान, जय जय किसान” के नारे का उद्घोषक था
गम्भीर प्रशासक, साहसमय, निष्काम-मार्ग का द्योतक
था
जिसके
शुभ शिव संकल्पों से, मिल पाई भारत को जय-श्री I
जय
हो उस लाल बहादुर की I
जय
हो उस लाल बहादुर की II (4)
*-*-*-*-*

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें