मंगलवार, 20 मार्च 2018

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/६९)




या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी ।
यस्यां जाग्रति भूतानि सा निशा पश्यतो मुनेः ॥


भावार्थ : सम्पूर्ण प्राणियों के लिए जो रात्रि के समान है, उस नित्य ज्ञानस्वरूप परमानन्द की प्राप्ति में स्थितप्रज्ञ योगी जागता है और जिस नाशवान सांसारिक सुख की प्राप्ति में सब प्राणी जागते हैं, परमात्मा के तत्व को जानने वाले मुनि के लिए वह रात्रि के समान है॥



जगा करते जभी सामान्य प्राणी,

समझते रात उसको दिव्य ज्ञानी।

किसी की रात भी, है दिन किसी का,

किसी का दिन, किसी की रात होता।

निरर्थक वस्तु जो, सामान्य जन को,

वही अनिवार्य होती, दिव्य गण को।

उलझ जाता जहाँ संसार सारा,

वहाँ से विज्ञ कर लेता किनारा।

जिसे सामान्य जन वरदान कहते,

उसे अभिशाप हैं मतिमान कहते।,
गीता माधुरी (२/६९)

डॉ बेदार सरस








सरस सिरायकी गीता
डॉ 'बेदार' 'सरस'




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...