रविवार, 18 मार्च 2018

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/६८)






तस्माद्यस्य महाबाहो निगृहीतानि सर्वशः ।
इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥


भावार्थ : इसलिए हे महाबाहो! जिस पुरुष की इन्द्रियाँ इन्द्रियों के विषयों में सब प्रकार निग्रह की हुई हैं, उसी की बुद्धि स्थिर है॥



इसी से, हे महाबाहो ! समझ तू,

सरल सी बात है यह, मत उलझ तू।

मनुज जो इंद्रियों को जीत लेता,

विकारों को निकट आने न देता,

परम साधक, सुधी मर्मज्ञ है वह;

समझना चाहिए स्थित-प्रज्ञ है वह;
गीता माधुरी (२/६८)

डॉ बेदार सरस







सरस सिरायकी गीता
डॉ 'बेदार' 'सरस'








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...