बुधवार, 14 मार्च 2018

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/५९)







विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः ।
रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्टवा निवर्तते ॥


भावार्थ : इन्द्रियों द्वारा विषयों को ग्रहण न करने वाले पुरुष के भी केवल विषय तो निवृत्त हो जाते हैं, परन्तु उनमें रहने वाली आसक्ति निवृत्त नहीं होती। इस स्थितप्रज्ञ पुरुष की तो आसक्ति भी परमात्मा का साक्षात्कार करके निवृत्त हो जाती है॥



मनुज की इन्द्रियाँ, उपवास-रत हो,

भले ही क्षीण कर डालें विषय को,
नहीं पर वे विषय-रस भूल पातीं,
उन्हें फिर लालसाएँ भी सतातीं।
मगर जो ब्रह्म-द्रष्टा व्यक्ति, उसका,
विषय-रस-राग भी है शान्त होता।
गीता माधुरी (२/५९)
डॉ बेदार सरस




सरस सिरायकी गीता डॉ 'बेदार' 'सरस'
 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...