आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं-समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत् ।
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥
भावार्थ : जैसे नाना नदियों के जल सब ओर से परिपूर्ण, अचल प्रतिष्ठा वाले समुद्र में उसको विचलित न करते हुए ही समा जाते हैं, वैसे ही सब भोग जिस स्थितप्रज्ञ पुरुष में किसी प्रकार का विकार उत्पन्न किए बिना ही समा जाते हैं, वही पुरुष परम शान्ति को प्राप्त होता है, भोगों को चाहने वाला नहीं॥
यथा सागर, -सदा परिपूर्ण है जो,
प्रतिष्ठा भी अचल है प्राप्त जिस को,
अनेकों नद्दियों के जल, वहां गिर,
नहीं करते उसे हैं लेश अस्थिर,
उसी विधि जो पुरुष, स्थित-प्रज्ञ, सम है।
उसे विचलित न कर सकता विषम है।
विषमता-वासना के सब बवण्डर,
समा जाते वहाँ निर्मूल होकर।
मनुज स्थितप्रज्ञ ही, केवल सही है;
विकारों पर विजय पाता वही है।
वही पाता सुगौरव शान्ति-सुख का;
जिसे पर, कामकामी पा न सकता।
गीता माधुरी (२/७०)
डॉ बेदार सरस
सरस सिरायकी गीता
डॉ 'बेदार' 'सरस'
डॉ 'बेदार' 'सरस'


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें