प्रसादे सर्वदुःखानां हानिरस्योपजायते ।
प्रसन्नचेतसो ह्याशु बुद्धिः पर्यवतिष्ठते ॥
प्रसन्नचेतसो ह्याशु बुद्धिः पर्यवतिष्ठते ॥
भावार्थ : अन्तःकरण की प्रसन्नता होने पर इसके सम्पूर्ण दुःखों का अभाव हो जाता है और उस प्रसन्नचित्त वाले कर्मयोगी की बुद्धि शीघ्र ही सब ओर से हटकर एक परमात्मा में ही भलीभाँति स्थिर हो जाती है॥
प्रमुदता से हृदय की, छूट जाते,
सभी वे दुःख, जो दारुण कहाते।
अतः जो नर समुद रहता सदा है,
सुपथ उस के लिये सुख मय खुला है।
मुदित, निर्मल मनुज मर्मज्ञ होता;
बहुत ही शीघ्र वह स्थित-प्रज्ञ होता।
गीता माधुरी (२/६५)
डॉ बेदार सरस
सरस सिरायकी गीता
डॉ 'बेदार' 'सरस'
डॉ 'बेदार' 'सरस'


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें