सोमवार, 6 नवंबर 2017

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/२०)







न जायते म्रियते वा कदाचि-न्नायं भूत्वा भविता वा न भूयः ।
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो-न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥
भावार्थ : यह आत्मा किसी काल में भी न तो जन्मता है और न मरता ही है तथा न यह उत्पन्न होकर फिर होने वाला ही है क्योंकि यह अजन्मा, नित्य, सनातन और पुरातन है, शरीर के मारे जाने पर भी यह नहीं मारा जाता॥20॥





कभी यह जन्म लेती है, न मरती,

अजन्मा यह, अमर होकर विचरती।

नहीं यह बात भी, यह रूप खोकर,

कभी होगी नहीं फिर दृष्टिगोचर।

सदा से यह सुरक्षित सब कहीं है;

अभाव इस का कभी होता नहीं है।

इसे शाश्वत, पुरातन, नित्य कहते,

नहीं है भय इसे दैहिक मरण से।

विनश्वर देह नित खंडित हुई है,

                         मगर यह मर नहीं सकती कभी है।



गीता माधुरी (२/२०)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...