शनिवार, 4 नवंबर 2017

झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई








झाँसी की रानी
रानी लक्ष्मी बाई


वह अनुपम सेनानी थी,
अद्वितीय क्षत्राणी थी,
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (1)
सेना का  नेतृत्व संभाले,
वीर रूप में ख़ुद को ढाले,
मर्दाना परिधान  पहनकर, उतरी भीम भवानी थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (2)

उस की युद्ध-कला के जौहर,
देखे जब अत्यन्त भयंकर,
छक्के छुट गये रिपुदल के, उसे अजब हैरानी थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (3)

अंग्रेजी सेना के यौद्धा,
युद्ध कला के प्रखर पुरोधा,
कट कट कर वे गिरे हज़ारों, उन की नाश-निशानी थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (4)

पश्चिम के लेखक हैं कहते,
‘जून-ऑफ़-आर्क’ उपमित है उससे,
प्रतिपक्षी जिसके गुण गाएं, वह ऐसी लासानी  थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (5)

चमचम चमकी सरिस चंचला,
खड्ग उस की साक्षात् आपदा,
काट दिये प्रतिपक्षी-लश्कर, वह ऐसी तूफ़ानी थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (6)

शौर्य-तेज-साहस-गरिमा बन,
उमड़ी हुई वह इतिहासों में, देश-प्रेम-दीवानी थी I
लक्ष्मी थी वह, या दुर्गा थी, या देवी इन्द्राणी थी I
खूब लड़ी मर्दानी थी I (7)
*-*-*-*-*





(आकाशगंगा)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...