सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ ।
ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि ॥
ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि ॥
भावार्थ : जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुख को समान समझकर, उसके बाद युद्ध के लिए तैयार हो जा, इस प्रकार युद्ध करने से तू पाप को नहीं प्राप्त होगा॥
तुझे दुख में दुखी होना
नहीं है,
तुझे सुख में सुखी होना
नहीं है।
पराजय हो कि जय, हित या अहित हो,
खड़ा हो और समरसता सहित
हो।
समर में कूद, भय कैसा तुझे है ?
नहीं कुछ पाप लगने का तुझे है।
गीता
माधुरी


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें