राष्ट्र की वीर भुजाओं ! कोई तदबीर करो
देश औ धर्म बचाओ, कोई तदबीर करो
क्या ही अच्छा हो कि लहराएँ बसन्ती परिदृश्य
ऐ बहारों की हवाओ, कोई तदबीर करो
सूर्य औ चन्द्र के वंशज हो, यह साबित कर दो,
सब अँधेरों को
भगाओ, कोई तदबीर करो
जिससे कुटियाएँ तलक दिव्य अजाले पाएँ
रौशनी ऐसी जगाओ, कोई तदबीर करो
अपने उद्यान को भगवान समझ कर पूजो
भक्ति-भाव ऐसा
दिखाओ, कोई तदबीर करो
सपने सपने ही में तुम खोए रहोगे कब तक?
सपने साकार बनाओ, कोई तदबीर करो
तुमने जड़े मूर्तियों को भोग लगाए हैं बहुत
जीवितों को भी
खिलाओ, कोई तदबीर करो
जिस तरफ देखिए, माहौल है बिगड़ा बिगड़ा
ऐसी बिगड़ी को
बनाओ, कोई तदबीर करो
सर्वमंगल ही परम धर्म है, घोषित कर दो,
यज्ञमय बन के
दिखाओ, कोई तदबीर करो
संगठन-सूक्त को चरितार्थ करो जीवन में
भेद-भावों को
भगाओ, कोई तदबीर करो
न्याय का राज्य हो, समता में ‘सरस’
रम जाओ
प्रीत की रीत
चलाओ, कोई तदबीर करो
(क्रांति निकुंज)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें