गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/५६)




दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः ।
वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते ॥


भावार्थ :  दुःखों की प्राप्ति होने पर जिसके मन में उद्वेग नहीं होता, सुखों की प्राप्ति में सर्वथा निःस्पृह है तथा जिसके राग, भय और क्रोध नष्ट हो गए हैं, ऐसा मुनि स्थिरबुद्धि कहा जाता है॥


नहीं उद्धिग्न होता जो दुखों से,

न होता मोह जिसको है सुखों से,
हुए हैं नष्ट जिसके राग सारे,
सकल भय-क्रोध जिस से नित्य हारे,

दुखों से जो दुखी होता नहीं है,
सुखों से जो सुखी होता नहीं है,
सदा ही हर दशा में सन्तुलित जो,
बना पाता स्वयं को संयमित जो,

उसी ‘‘मुनि’’ को कहा जाता सुधी है;
मनुज वह वस्तुतः स्थितप्रज्ञ ही है।

गीता माधुरी (२/५६)
डॉ बेदार सरस
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...