मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (२/४८)



योगस्थः कुरु कर्माणि संग त्यक्त्वा धनंजय ।
सिद्धयसिद्धयोः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते ॥


 भावार्थ : हे धनंजय! तू आसक्ति को त्यागकर तथा सिद्धि और असिद्धि में समान बुद्धिवाला होकर योग में स्थित हुआ कर्तव्य कर्मों को कर, समत्व (जो कुछ भी कर्म किया जाए, उसके पूर्ण होने और न होने में तथा उसके फल में समभाव रहने का नाम 'समत्व' है।) ही योग कहलाता है॥


धनंजय ! कर्म कर निष्काम हो कर,

स्वयं की सर्वशः आसक्तियाँ हर।

हुआ योगस्थ तू सब त्याग लिप्सा,

जयाजय की तुझे है व्यर्थ चिंता।

शुभाशुभ को, मुद्रित हो विज्ञ सहते,

इसी समभाव को हैं योग कहते।।

गीता माधुरी (२/४८)
डॉ बेदार सरस
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक (३/०४)

न कर्मणामनारंभान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ भावार्थ :  मनुष्य न तो कर्मों का आरंभ किए बिन...