श्रीभगवानुवाच
प्रजहाति यदा कामान् सर्वान्पार्थ मनोगतान् ।
आत्मयेवात्मना तुष्टः स्थितप्रज्ञस्तदोच्यते ॥
भावार्थ : श्री भगवान् बोले- हे अर्जुन! जिस काल में यह पुरुष मन में स्थित सम्पूर्ण कामनाओं को भलीभाँति त्याग देता है और आत्मा से आत्मा में ही संतुष्ट रहता है, उस काल में वह स्थितप्रज्ञ कहा जाता है॥
कहा श्रीकृष्ण ने, ‘‘सुन हे धनंजय !
परम इस ज्ञान को तू जान निश्चय।
मनुज जब त्यागता सब वासनाएँ,
नियंत्रित कर सभी मन की क्रियाएँ,
स्वयं से ही स्वयं में तोष पाता,
तभी स्थितप्रज्ञ, समरस, है कहाता।
गीता माधुरी (२/५५)
डॉ बेदार सरस

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें